Tehri News

नौनिहालों के लिए अच्छी खबर: टिहरी में खुलेगा KV, केंद्र ने दी मंजूरी, CM ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने टिहरी गढ़वाल के मदननेगी में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ढाई ने इस पर केंद्र का आभार व्यक्त किया है।

KV की स्थापना को मंजूरी देने पर CM ने जताया केंद्र सरकार का आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी के मदननेगी में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी देने पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। बता दें केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा मदननेगी में नए केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई है। यह विद्यालय सिविल सेक्टर के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ही प्रारंभ किया जाएगा।

मदननेगी और आसपास के क्षेत्र में नौनिहालों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

सीएम धामी ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय खुलने से मदननेगी और आसपास के क्षेत्र में नौनिहालों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर शैक्षणिक ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने एवं उनके भविष्य को संवारने के लिए संकल्पित है।

कक्षा 1 से 5 तक किया जाएगा संचालन

नए केन्द्रीय विद्यालय का संचालन प्रारंभिक चरण में कक्षा 1 से 5 तक (प्रत्येक कक्षा में एक सेक्शन) किया जाएगा, जिसे आवश्यकता और स्वीकृति के अनुसार आगामी वर्षों में क्रमिक रूप से विस्तारित किया जाएगा। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया सभी आवश्यक औपचारिकताओं के पूर्ण होने के 30 दिनों के भीतर प्रारंभ कर दी जाएगी।

देश भर में खोले जाने हैं 85 नए केन्द्रीय विद्यालय

गौरतलब है कि यह निर्णय भारत सरकार की पूर्व स्वीकृति के क्रम में लिया गया है, जिसके तहत देश भर में 85 नए केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने हैं। मदननेगी, टिहरी गढ़वाल का यह विद्यालय उन्हीं स्वीकृत विद्यालयों में शामिल है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें