Udham Singh Nagar NewsHighlight

किच्छा में बड़ी कार्रवाई: दो अवैध मजारों पर चलाया बुलडोजर

उत्तराखंड में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आज तड़के प्रशासन ने उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध मजारों को ध्वस्त कर दिया।

​तड़के 4 बजे शुरू हुआ ‘सीक्रेट ऑपरेशन’

​प्रशासनिक अमला और भारी पुलिस बल सुबह करीब 3 बजे ही धौरा जलाशय क्षेत्र में सक्रिय हो गया था। बैराज के पास डाम किनारे स्थित इन अवैध मजारों को हटाने के लिए ‘ऑपरेशन क्लीन’ को बेहद गोपनीय रखा गया। जब तक स्थानीय लोगों को इसकी भनक लगती, तब तक बुल्डोजर अपना काम शुरू कर चुके थे।

​भारी सुरक्षा बल के बीच की कार्रवाई

​कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति या विरोध से निपटने के लिए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सुबह 5 बजे तक प्रशासन ने अवैध निर्माणों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार और सरकारी भूमि को खाली कराने के उद्देश्य से की गई है।

NEWS UPDATE

​लैंड जिहाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’

​मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही साफ कर दिया है कि उत्तराखंड की “देवभूमि” के स्वरूप से छेड़छाड़ और सरकारी संपत्तियों पर ‘लैंड जिहाद’ के नाम पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश भर में ऐसे अवैध स्थलों को चिन्हित किया गया है और प्रशासन एक-एक कर इन पर बुल्डोजर चला रहा है।

​प्रशासन ने दी चेतावनी

​स्थानीय प्रशासन के अनुसार, धौरा जलाशय और उसके आसपास के क्षेत्रों में आगे भी अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों ने सख्त लहजे में कहा है कि यदि किसी ने दोबारा सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें