National

Iran ने मांगी भारत से मदद तो शख्स ने खरीद डाला 25 हजार का 1 अंडा

US-Israel Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है। इसी बीच भारत के अलग-अलग जगहों से लोग ईरानी नागरिकों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं, खासकर जम्मू से। अब तक युद्ध में प्रभावित लोगों के लिए करोड़ों का चंदा इक्ट्ठा किया जा चुका है। लेह में लोग ईरान की लोगों की मदद के लिए कई चीजें दान कर रहे हैं। इसी बीच एक शख्स ने नीलामी में 25 हजार का एक अंडा खरीदा है।

ईरान ने मांगी भारत से मदद तो शख्स ने खरीद डाला 25 हजार का 1 अंडा US-Israel Iran War

न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान स्थानीय निवासी शब्बीर हुसैन ने बताया, “हम सब जानते हैं कि एक अंडे की कीमत बाजार में 10 रुपये है। मैंने 25 हजार रुपए इसलिए नहीं दिए क्योंकि मेरे पास पैसे थे। अमेरिका-इजरायल की ओर से ईरान में बच्चों पर जुल्म-अत्याचार हो रहा है। इसके लिए मैंने 25 हजार रुपये दिए। जिससे उनकी मदद हो सके। हम अपनी जान देने को तैयार हैं। हम इस समुदाय के लिए जिएंगे। हमें अपने नेता के हर आदेश का पालन करना होगा। अभी तक हमारे नेता ने हमें कोई आदेश नहीं दिया है।”

ये भी पढ़ें:- Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 7.41 रुपए तो डीजल में ₹25 का उछाल, इस कंपनी ने बढ़ाई कीमत

शिया संगठनों ने की दान की अपील

आपको बता दें कि कश्मीर-ईरान के बीच ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करने के लिए लोग दान कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लोग ईरान के नागरिकों के लिए दिल खोलकर दान कर रहे हैं। अलग-अलग शिया संगठनों ने लोगों से दान करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:- Iran से भारत आ रहा तेल से भरा जहाज चीन की तरफ क्यों मुड़ा!, सरकार ने दिया जवाब

ईरानी दूतावास ने मांगी थी भारत से मदद

दरअसल ईरानी दूतावास ने मार्च में जंग के बीच मदद के लिए आर्थिक सहयोग की मांग की थी। ऐसे में भारत, खासकर जम्मू कश्मीर के लोग इसके लिए आगे आए। उन्होंने नकद के साथ सोना और गहने भी दान किए। ईरान युद्ध के बाद से भारत में लगातार ईरान के लिए चंदा जुटाया जा रह है। जिसका आकंड़ा करोड़ों तक पहुंच गया है।

मदद के लिए शुक्रिया अदा भी किया

लोगों की इस मदद के लिए ईरानी दूतावास ने शुक्रिया अदा किया। साथ ही बच्चों की पिगी बैंक से पैसे निकालते हुए एक वीडियो भी ट्वीट की। जिसमें उन्होंने वादा किया वे भविष्य में जम्मू-कश्मीर के लोगों का ये योगदान कभी नहीं भूलेंगे। ईरानी दूतावास ने कहा, “दिल में कृतज्ञता लिए, हम कश्मीर के नेक लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं कि वे अपने मानवीय सहयोग और दिली एकजुटता के जरिए ईरान के लोगों के साथ खड़े रहे. इस नेकी को कभी नहीं भुलाया जाएगा. शुक्रिया, भारत।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें