
पाकिस्तान(Pakistan) अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा। भारत से मुंह की खाने के बाद भी उसके लक्षण वैसे ही है। बौखलाए पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत को गीदड़भभकी दी है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को भारत को धमकी दी है कि वो कोलकाता पर हमला करेंगे।
बौखलाया Pakistan!, कोलकाता पर हमला करने की कही बात
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि आगे भारत की तरफ से किसी भी प्रकार के दुस्साहस की कोशिश का जवाब पाकिस्तान कोलकाता पर हमले से देगा। आपको बता दें कि ख्वाजा आसिफ का ये बयान उस बीच आया है जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल फिलहाल में एक बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि मौजूदा स्थिति में भारत के पड़ोसी देश की किसी भी दुस्साहस पर निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की गीदड़भभकी
आसिफ ने कहा, “अगर भारत इस बार कोई भी कदम उठाता है, तो हम उसे कोलकाता तक ले जाएंगे।” उन्होंने दावा किया कि कुछ खबरें झूठी भी हो सकती है जिसमें कुछ शवों को कहीं लिटाकर कहा गया कि ये आतंकवादी थे और उन्होंने वारदातों को अंजाम दिया था। हालांकि इन दावों पर उन्होंने कोई सबूत पेश नहीं किया। आसिफ ने कहा कि हमला होने पर पाकिस्तान का जवाब तेज, सुनियोजित और निर्णायक होगा।