Nainital News

नैनीताल में झपटमार गिरोह सक्रिय, पब्लिक प्लेस से पल में ऐसे करते हैं फ़ोन और कीमती सामान साफ

नैनीताल में इन दिनों झपटमार गिरोह सक्रिय चल रहा है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से दो अभी नाबालिग है।

नैनीताल में झपटमार गिरोह के तीन सदस्य अरेस्ट

एसएसपी ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़े झपटमार गिरोह का खुलासा किया है। एसएसपी ने बताया इस शातिर गिरोह ने एक दिन में ही 3 घंटे के अंदर तीन बड़ी झपटमार घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने दो नाबालिग सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल और झपटमार कर लूटे गए 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

ऐसे देते थे चोरी को अंजाम

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरोह रोडवेज बस स्टैंड और बाजार में लोगों को अपना शिकार बनाता था। गिरोह के सदस्य रात के समय गैंग बनाकर झपटमारी कर अपराधी घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही गिरोह के अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें