हैवान बना पिता! जुड़वा बच्चियों के साथ खौफनाक वारदात, एक की मौत दूसरी…

तेलंगाना से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जिसे सुनकर आपका भी दिल सहम जाएगा। यहां करीमनगर जिले में एख पिता हैवान बन गया। जहां उसने अपनी ही जुड़वा बच्चियों को कुएं में फेंक दिया। इस घटना के बाद पूरा इलाके में हड़कंप मच गया।
हैवान बना पिता! जुड़वा बच्चियों के साथ खौफनाक वारदात
दरअसल करीमनगर रूरल मंडल के जुबली नगर इलाके से सामने आई ये घटना काफी शर्मसार कर देने वाली है। यहां पर एक पिता ने कथित तौर पर अपनी जुड़वा बच्चियों को मारने के लिए कुएं में फेंक दिया। मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना के बाद लोगों ने तुरंत ही कुएं में बच्चियों की तलाश करनी शुरू कर दी। जहां एक बच्ची का तो शव बरामद हो गया है। तो वहीं दूसरी बच्ची की खोज अभी जारी है।
बच्चियों को कुएं में फेंका, एक की मौत
प्रशासन और गांव के लोग मिलकर बच्ची को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना के बाद गांव के लोगों को गुस्सा सातवें आसमान पर था। उन्होंने आरोपी पिता की जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले र दिया।
इस खौफनाक कदम के पीछे के कारण?
खबरों की माने तो पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते ही शख्स ने ये जघन्य अपराध किया। हालांकि अभी तक ऑफिशियली इस खौफनाक कदम के पीछे के कारण की पुष्टि नहीं हुई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया।