Dehradun NewsBig News

PM Modi का उत्तराखंड दौरा तय, प्रदेशवासियों को देंगे बड़ी सौगात

PM Modi का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को देहरादून आएंगे। बताया जा रहा है वे दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का भी उद्घाटन करेंगे।

PM Modi का उत्तराखंड दौरा तय

पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। प्रधामंत्री 14 अप्रैल को देहरादून आएंगे। इस दौरान पीएम मोदी देहरादून में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है गढ़ी कैंट के महिंद्रा ग्राउंड में पीएम मोदी की जनसभा होगी। इस दौरान वे दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का भी उद्घाटन करेंगे।

उत्तराखंड को पीएम मोदी देंगे बड़ी सौगातें

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी अपने इस दौरे के दौरान टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट का भी लोकार्पण कर सकते हैं। इसके अलावा वे पंतनगर के विस्तारीकरण की योजना व बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर शासन-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें