Share Market: शेयर बाजार में भूचाल!, सेंसेक्स इतने अंक टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर भूचाल देखने को मिला है। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी दो अप्रैल को भी शेयर मार्केट (Stock Market) में गिरावट देखी गई। जहां सेंसेक्स (sensex) 1417 अंक टूटा। तो वहीं निफ्टी ( NIFTY) में भी लाल निशान देखने को मिला।
Share Market Today: शेयर बाजार में भूचाल!, सेंसेक्स इतने अंक टूटा
2 अप्रैल को भारतीय शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिल रही है। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स (sensex) 1.19 प्रतिशत यानी 872.27 अंक की गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स की दिन की शुरुआत 72,262.05 के लेवल पर हुई।
ये भी पढ़ें:- LPG Cylinder Price Hike: गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा!, बढ़ गए दाम, कुछ ही महीनों में तगड़ी बढ़ोतरी
निफ्टी भी लाल निशान पर NSE NIFTY 50
तो वहीं NSE NIFTY 50 भी निगेटिव शुरुआत के साथ ओपन हुआ। निफ्टी 50 की बात करें तो इसमें 296.00 अंक यानी 1.31 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। जिससे ये 22,383.40 के लेवल पर ओपन हुआ।
सुबह 9:20 बजे तक, सेंसेक्स जहां 1401 अंक की गिरावट के साथ 71,733 अंक पर ट्रेंड कर रहा था। तो वहीं 456 अंक की गिरावट के साथ निफ्टी 50 22,222 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी।
ये भी पढ़ें:- Gold Silver Price Today: अचानक गिरे सोने-चांदी के दाम, चांदी ₹11,900 लुढ़की, गोल्ड का ये हाल
बीएसई के टॉप गेनर और लूजर BSE
BSE की बात करें तो केवल एचसीएल टेक के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी। टॉप गिरावट के मामले में सनफॉर्मा, इंडिगो, अडानी पोर्ट, एटरनल और एलएंडटी शामिल थे।
बुधवार को मार्केट में जोरदार तेजी
बीते दिन बुधवार यानी एक अप्रैल की बात करें तो भारतीय शेयर मार्केट में जोरदार तेजी नजर आई। दोनों ही इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 ग्रीन निशान पर ट्रेड करते हुए क्लोज हुए। सेंसेक्स 1186.77 अंक या 1.65 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। जिससे वो 73,134.32 अंक पर ट्रेंड कर रहा था। तो वहीं 348.00 अंक या 1.56 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ एनएसई निफ्टी 50 22,679.40 के लेवल पर बंद हुआ।
Disclaimer: इस आर्टिकल में मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना के लिए है। मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।