Dehradun NewsBig News

ऋषिकेश में जाम से मिलेगी राहत, 4-लेन बाईपास परियोजना को मिली हरी झंडी

ऋषिकेश आने-जाने वाले लोगों को अब जाम से राहत मिलने वाली है। केंद्र सरकार ने 4-lane Rishikesh Bypass निर्माण कार्य को स्वीकृति दे दी है। बता दें इस परियोजना के लिए 105.79 करोड़ की तकनीकी, प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

May be an image of road and text that says 'RISHIKESH खबर UTTÄRAKHAND Jcom com BYPASS ऋषिकेश को मिली बड़ी सौगात ₹1105 करोड़ के बाईपास को मंजूरी अब जाम से मिलेगी राहत!'

ऋषिकेश 4-लेन बाईपास परियोजना को मिली हरी झंडी

परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर टीनपानी फ्लाईओवर (किमी 529.750) से लेकर खरासोटे पुल (किमी 542.420) तक विकसित की जाएगी। लगभग 12.670 किमी लंबा यह बाईपास भट्टोवाला और ढालवाला गांवों से होकर गुजरेगा। खास बात ये है कि इसे EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन) मोड पर क्रियान्वित किया जाएगा। परियोजना के लिए प्रारंभिक अनुमान 1151.18 करोड़ था, जिसे संशोधित कर 1139.40 करोड़ किया गया। केंद्र ने इस परियोजना के लिए 1105.79 करोड़ की स्वीकृति दी है।

3 साल में तैयार होगा ऋषिकेश बाईपास

परियोजना को तीन सालों की समयावधि में पूरा किया जाना है। बता दें इस परियोजना के लिए व्यय वित्त वर्ष 2025-26 में भारत सरकार के बजट प्रावधान (GBS) के अंतर्गत किया जाएगा। देहरादून स्थित क्षेत्रीय अधिकारी को इस कार्य के लिए ड्रॉइंग एवं डिस्बर्सिंग ऑफिसर (DDO) नामित किया गया है। इस परियोजना के पूरा होने से ऋषिकेश क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होगी, जाम की समस्या में कमी आएगी और राज्य के आर्थिक और पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी।

May be an image of road and text that says 'खबर UTTARAKHAND com क्या होगा फायदा? कऋषिकेश में जाम से राहत चारधाम यात्रियों को सुविधा यात्रा होगी तेज और आसान'

ये भी पढ़ें: कैंची धाम और पहाड़ जाने वालों के लिए खुशखबरी, 3.5 किमी बाईपास निर्माण की कवायद तेज

चारधाम यात्रा और पर्यटन को मिलेगा बूस्ट

सीएम धामी ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त की है। सीएम ने कहा राज्य सरकार प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश बाईपास परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा, जाम की समस्या से राहत मिलेगी और स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ चारधाम यात्रा एवं पर्यटन गतिविधियों को भी बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।

May be an image of road and text that says 'खबर UTTÄRAKHAND com सीएम धामी का बयान कनेक्टिविटी होगी मजबूत ट्रैफिक दबाव होगा कम पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा'

ये भी पढ़ें: अब देहरादून से मिनटों में हटेगा जाम? पुलिस ने बनाया सख्त एक्शन प्लान

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें