Dehradun NewsHighlight

देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर BJP नेता ने उठाए सवाल, सरकार से की ये मांग

देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भाजपा नेता नेहा जोशी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। साथ ही नेहा जोशी ने धामी सरकार से सख्त नियम बनाने की मांग की है

BJP नेता नेहा जोशी ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल

देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर अब तक विपक्ष सवाल उठाता रहा था, जिसका सत्ता पक्ष के लोग बचाव कर रहे थे। लेकिन देहरादून में सोमवार सुबह ओवरटेक को लेकर पनपे विवाद में हुई फायरिंग मामले में सरकार और पुलिस पर अपनों ने ही सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा नेता सत्ताधारी पार्टी की नेता नेहा जोशी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

जोशी ने की सरकार से सख्त नियम बनाने की मांग

नेहा जोशी ने वीडियो जारी कर पुलिस और धामी सरकार से दिल्ली, यूपी और हरियाणा से आ रही गाड़ियों पर सख्ती बरतने की मांग की है। उनका कहना है कि आज बाहर से आ रहे पर्यटकों के अंदर से पुलिस का डर ख़त्म होता जा रहा है। यहीं कारण है कि बाहर से आ रहे पर्यटक सड़कों पर दबंगई दिखाते घूम रहे हैं।

मुझे पूरा विश्वास है अपने नेतृत्व पर: नेहा जोशी

नेहा जोशी ने कहा ब्रिगेडियर जोशी के हत्यारों को तो सख़्त सज़ा होनी ही चाहिए लेकिन उत्तराखंड से बाहर से आने वाली हर गाड़ी की सघन चेकिंग होनी चाहिए, इनके मन में डर होना चाहिए तभी ऐसी घटनाएं आगे नहीं होंगी। उन्होंने कहा “मुझे पूरा विश्वास है अपने नेतृत्व पर कि वे इसको एक नज़ीर बनायेंगे”।

ये भी पढ़ें: दून में ओवरटेक को लेकर विवाद, स्कॉर्पियो सवार ने की फायरिंग, मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें