NationalHighlight

वॉर के बीच Crude Oil Price फिर 100 डॉलर के पार, भारत में होगी किल्लत, बढ़ेंगे दाम?

Crude Oil Price Hike: मिडिल ईस्ट में तनाव (IRAN-ISRAEL WAR) खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ना ही इसके कोई संकेत मिल रहे हैं। इसी बीच अब एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। बीते सत्र में भारी गिरावट के बाद क्रूड ऑयल एक बार फिर 100 डॉलर के पार पहुंच गया है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.13 डॉलर यानी 1.1 प्रतिशत बढ़ी है। जिससे ये 103.35 डॉलर प्रति बैरल हो गई है।

वॉर के बीच Crude Oil Price फिर 100 डॉलर के पार

तो वहीं यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड की कीमत में 1.08 डॉलर यानी करीब 1.2 प्रतिशत तक भी बढ़ोतरी देखी गई है। जिससे इसकी कीमत 91.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। बीते दिन बुधवार को करीब दो प्रतिशत की गिरावट कच्चे तेल में देखी गई थी। लेकिन वेस्ट एशिया के तनाव के चलते इसमें फिर से तेजी आई है।

गिरावट के बाद आई तेजी

आपको बता दें कि तेल की कीमतों में गिरावट तब आई थी जब यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की योजना को टालने का ऐलान किया था।

जिद पर अड़ा है ईरान, नहीं खत्म करेगा वॉर IRAN-ISRAEL WAR

हालांकि ईरान जिद पर अड़ा है। वो अभी भी अपने रुख पर कायम है। उसने अमेरिका का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। जिसके बाद से ही निवेशक भी अलर्ट मोड पर चले गए है। ईरान के विदेश मंत्री ने ये साफ किया कि तेहरान अमेरिका के साथ फिलहाल युद्ध समाप्त करने को लेकर कोई बातचीत नहीं कर रहा है।

अमेरिका के शांति प्रयासों पर ईरान ने उठाए सवाल

अमेरिका की तरफ से वॉर खत्म करने के लिए ईरान को 15 सूत्रीय एजेंडा भेजा गया था। जिसमें लिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर रोक, यूरेनियम भंडार को खत्म करन जैसे मेन प्रस्ताव शामिल थे। हालांकि ईरान ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ईरान ने अमेरिका के इन शांति प्रयासों को एक मजाक करार दिया। साथ ही 15 सूत्रीय प्रस्तावों की मंशा पर भी सवाल उठाए।

भारत में होगी किल्लत, बढ़ेंगे दाम? Crude Oil Price Increase in India

मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच भारत सरकार की माने तो पेट्रोलियम मंत्रालय ने ये साफ किया देश में कच्चे तेल और ईंधन का पर्याप्त स्टॉक है। सरकार ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। साथ ही किल्लत भी नहीं होगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें