Uttarakhand

धामी सरकार के चार साल पूरे, सोशल मीडिया पर छाया #DhamiSarkarKe4SaalBemisaal

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने आज अपने चार साल का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। यह 4 साल विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों से भरे रहे। उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरा होने पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने सरकार की उपलब्धियों की सराहना की।

X पर ट्रेंड करता रहा #DhamiSarkarKe4SaalBemisaal

चार साल पूरे होने के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #DhamiSarkarKe4SaalBemisaal ट्रेंड करता रहा और यह हैशटैग लंबे समय तक नंबर 1 पर बना रहा। देशभर से लोगों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए राज्य में हुए विकास कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से रेखांकित किया।

यूजर्स ने की सीएम धामी की जमकर तारीफ

सोशल मीडिया X पर प्रशांत कुमार ने लिखा कि “मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से युवाओं को ऊर्जा उद्यमी बनाया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर प्रदेश में सृजित हो रहे हैं”। वहीं मुकुल ने लिखा कि “किसानों की आय बढ़ाने के लिए धामी सरकार ने योजनाओं को जमीन पर उतारा है। कृषि, बागवानी और जैविक खेती को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किया गया”।

ये भी पढ़ें: धामी सरकार के 4 साल पूरे: अपना रिपोर्ट कार्ड किया पेश, बोले ‘आंदोलनकारियों के सपने पूरे करके ही लेंगे दम’

वर्षा सिंह ने लिखा कि “धामी सरकार के 4 सालों में सुशासन और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता रही। पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित निर्णयों से जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है”। इसी प्रकार कई लोगों ने 4 साल पूरे होने पर खुशी जताई और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा की।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें