Jannat Zubair के साथ हुई मारपीट!, भाई पर भी हमला, टीम ने दिया अपडेट

Jannat Zubair Attacked: टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर पर हमला हुआ है। जन्नत और उनके भाई अयान जुबैर के साथ मारपीट हुई। इस हादसे से उनके फैंस काफी हैरान है। 16 मार्ज को एक्ट्रेस और उनके भाई के साथ ये घटना घटी। खबरों की माने तो मुंबई शहर के पनवेल इलाके में दोनों के साथ मारपीट की गई। साथ ही हाईवे पर उनका पीछा तक किया गया। इस घटना के बाद उनकी टीम की तरफ से दोनों से जुड़ा अपडेट साझा किया है।
Jannat Zubair के साथ हुई मारपीट! भाई पर भी हमला
एक्ट्रेस जन्नत जुबैर की टीम ने देर रात इस हादसे को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दोनों के सुरक्षित होने की खबर दी। उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों ने ही एक परेशान करने वाला अनुभव झेला है। हालांकि दोनों अभी ठीक हैं। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें:- Nora Fatehi के अश्लील गाने ‘सरके चुनर’ पर बढ़ा बवाल, यूट्यूब से हुआ डिलीट
टीम ने पोस्ट कर दिया अपडेट
जन्नत की टीम ने लिखा, “हाय ऑल, हम सभी को अपडेट देना चाहते हैं कि जन्नत और उनके भाई अयान ने कल दिनदहाड़े हाईवे पर मारपीट और पीछा करने की घटना का दिल दहला देने वाली घटना का सामना किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. जन्नत और अयान अब पूरी तरह से सुरक्षित हैं और हम आपकी फ्रिक की कदर करते हैं, आपके लगातार सपोर्ट के लिए आभारी हैं।”