NationalHighlight

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! गैस सिलेंडर करना पड़ सकता है सरेंडर

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण ग्लोबल सप्लाई चेन टूट गई है। जिससे भारत में गैस(LPG cylinders) की किल्लत देखने को मिल रही है। लिहाजा देश में पैनिक का माहौल बना हुआ है। हालांकि सरकार की माने तो देश में पर्याप्त गैस है और तनाव के चलते क्राइसिस नहीं होगी। इसी बीच अब एलपीज गैस को लेकर सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसमें अब इन लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा।

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! LPG cylinders

दरअसल एलपीजी संकट के बीच सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब जिन घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस यानी कि PNG कनेक्शन है, उन लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ किया कि उन अपभोक्ताओं को जिनके पास PNG मौजूद है, उन्हें घरेलू एलपीजी सिलेंडर का नया कनेक्शन लेन, सिलेंडर रिफिल कराने और रखने की अनुमति नहीं हैं।

अब इन लोगों को नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर

दरअसल सरकार की माने तो उन्होंने ये फैसला गैस सप्लाई को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए लिया है। ताकी जरूरतमंद लोगों को एलपीजी सिलेंडर मिल सके। बताते चलें कि कई शहरों में पहले से ही PNG गैस मौजूद हैं। पाइप के जरिए इनको सीधे घर पर गैस मिलती है।

एलपीजी गैस कनेक्शन करना पड़ सकता है सरेंडर

PNG कनेक्शन होने के बावजूद अगर लोग सिलेंडर भी लेंगे तो इससे गैस की अनावश्यक खपत बढ़ेगी। जिससे बाकी लोगों को सिलेंडर मिलने में दिक्कत आएगी। सरकार के नए आदेश के अनुसार, जिनके घर में PNG कनेक्शन चालू है उन्हें अपना एलपीजी गैस कनेक्शन सरेंडर करना पड़ सकता है। साथ ही गैस कंपनियों को भी PNG कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन ना देने और सिलेंडर की रिफिलिंग ना करने के निर्देश दिए गए है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें