Pauri Garhwal NewsHighlight

घरेलू गैस के दुरूपयोग पर प्रशासन शख्त, पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद

पौड़ी में घरेलू एलपीजी गैस के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने और आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर प्रशासन और पुएर्तो विभाग की संयुक्त टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान कोटद्वार में एक पिकअप वाहन से बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर बरामद किए गए।

कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद

जानकारी के अनुसार कोटद्वार के लालबत्ती चौराहे पर जाँच के दौरान एक पिकअप वाहन से 20 खाली व्यावसायिक गैस सिलेंडर और 15 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। उपजिलाधिकारी संदीप कुमार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार, बाट-माप निरीक्षक और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर वाहन को पकड़ा और सिलेंडरों को जब्त किया। इस मामले में वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

अन्य प्रतिष्ठानों में भी मारा छापा

अभियान के तहत जिले में कुल 203 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 8 गैस गोदाम, 3 पेट्रोल पंप और 189 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे। जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर दो मामलों में 4600-4600 रुपए का जुर्माना लगाया गया, जबकि दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इसी तरह श्रीनगर में सीओ पुलिस अनुज कुमार, तहसीलदार दीपक भंडारी और पूर्ति निरीक्षक विवेक कैन्तुरा की संयुक्त टीम ने एक गैस गोदाम और दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध रूप से उपयोग में लाए जा रहे दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

अनियमितता मिलने पर वसूला जुर्माना

निरीक्षक विजय डोभाल ने चाकीसैंण क्षेत्र में 16 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया, जहां अनियमितता मिलने पर दो मामलों में 4600 रुपए का जुर्माना लगाया गया। पूर्ति निरीक्षक राकेश पंत ने कोट व खोलाचौरी क्षेत्र में 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दो मामलों में 4600 रुपए का जुर्माना लगाया । जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में संचालित समस्त गैस एजेंसियों में घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। साथ ही आपूर्ति भी सुचारू रूप से जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें