UttarakhandBig News

सदन में बोले सीएम धामी, अवैध मदरसों के नाम पर नहीं चलने देंगे ‘आतंक की फैक्ट्री’

उत्तराखंड की धामी सरकार अवैध मदरसों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इस बीच सदन में सीएम धामी ने एक बार फिर साफ संदेश दे दिया है कि मदरसों की आड़ में आतंक की फैक्ट्री नहीं चलने दी जाएगी।

मदरसों की आड़ में नहीं चलने देंगे ‘आतंक की फैक्ट्री’: CM

बता दें इन दिनों उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। सदन के भीतर सवाल जवाब का दौर चल रहा था। सदन में अवैध मदरसों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री धामी ने दो टूक कहा कि मदरसों की आड़ में आतंक की फैक्ट्री को चलने नहीं दिया जाएगा। सीएम ने विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के कुछ नेता हमें मदरसा विरोधी कहते हैं।

कांग्रेस ने अल्पसंख्यक समुदाय को समझा टूलकिट: CM

सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस ने अल्पसंख्यक समुदाय को हमेशा अपनी राजनीति का टूलकिट समझा है। उनको हमेशा वोट बैंक बनाकर रखा है। सीएम ने मदरसा अधिनियम पर भी कांग्रेस को सदन में घेरा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में कांग्रेस सरकार के समय में उत्तराखंड मदरसा अधिनियम लागू किया गया था। कांग्रेस का मानना था कि अल्पसंख्यक समाज में सिर्फ मुस्लिम ही हैं। उन्होंने बाकी अल्पसंख्यकों को इससे दूर रखने का प्रयास किया.

ऑपरेशन कालनेमि चलाकर की जा रही असामाजिक तत्वों और जिहादियों पर कार्रवाई: CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार में ऑपरेशन कालनेमि चलाकर उन असामाजिक तत्वों और जिहादियों पर सख्त कार्रवाई की है, जिन्होंने भगवा वेश धारण करके सनातन धर्म के पालन के लिए धार्मिक यात्रा पर आने वाले लोगों से ठगी की है। बता दें हाल ही में मदरसा बोर्ड को धामी सरकार ने खत्म करने का फैसला लिया है, ताकि अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को उचित और एडवांस शिक्षा मिल सके। हालांकि सरकार के इन एक्शन पर विपक्ष लगातार हमलावर रहा जिसका जवाब सीएम धामी ने सदन में दिया और उठती आवाजों को शांत करने का काम किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें