National

LPG की किल्लत के बीच लाखों के गैस सिलेंडर चोरी, हाइवे पर खाली मिला ट्रक

LPG की किल्लत के बीच उत्तर प्रदेश से भारी मात्रा में गैस सिलेंडर की चोरी का मामला सामने आ रहा है। यहां झांसी से LPG गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक की चोरी हो गई। कहा जा रहा है कि ट्रक में करीब 524 भरे हुए LPG सिलेंडर थे। इनकी कीमत करीब 18 लाख बताई जा रही है। चोरी के कुछ दिनों बाद हाईवे पर ट्रक खाली पड़ा मिला। ट्रक में सभी सिलेंडर गायब थे। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LPG की किल्लत के बीच बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर चोरी Gas Cylinder Stolen

दरअसल मिली जानकारी के मुताबिक, ये ट्रक भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन के करारी प्लांट का था। दो मार्च को ट्रक में 524 भरे हुए LPG सिलेंडर लोड किए थे। ये सभी सिलेंडर कानपुर देहात के गजनेर इलाके में जाने थे। सिलेंडर लोड होने के बाद ट्रक के ड्राइवर ने वाहन को प्लांट के बाहर खड़ा किया और होली मनाने घर चला गया। इसी बीच अज्ञात लोग पूरा ट्रक लेकर ही फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:- देश में कम हो रही गैस की सप्लाई!, किल्लत पर सबसे पहले किसे मिलेगा सिलेंडर? Israel-Iran War

हाईवे किनारे खड़ा था खाली ट्रक

GPS लोकेशन के आधार जब ट्रक को ट्रैक किया गया तो वो परीछा थर्मल पावर प्लांट के पास हाईवे किनारे खड़ा था। हालांकि उसमें लदे सभी सिलेंडर गायब थे। आरोपियों ने ट्रक पर लगा डिवाइस भी तोड़ दिया। जिससे लोकेशन ट्रैक करने में भी काफी दिक्कत आई।

ये भी पढ़ें:- देशभर में Essential Commodities Act लागू, सख्त गाइडलाइन जारी, इनको होगी जेल

चोरी का केस दर्ज

ट्रक मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज हो गया है। CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव

दरअसल, मिडिल ईस्ट में तनाव चल रहा है। जिसके कारण दुनिया भर में तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। गैस की किल्लत के बीच बड़ी संख्या में सिलेंडरों की चोरी चिंता का विषय बन गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें