Uttarakhand Weather News

उत्तराखंड में पांच जिलों में खराब रहेगा मौसम, IMD ने जारी की 11 मार्च के लिए चेतावनी

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में पारा चढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच पहाड़ी जिलों के लिए बारिश-बर्फ़बारी का अलर्ट जारी किया है। हालांकि मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

उत्तराखंड में 11 मार्च को कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand Weather Update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 11 मार्च को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने की संभावना है। जबकि 3800 मीटर और उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी होगी। इसके अलावा शेष 8 जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 12 और 13 मार्च को भी प्रदेश के इन पांच जिलों में मौसम ख़राब रहेगा। इसके अलावा 14 मार्च को मौसम ज्यादा जिलों को प्रभावित करेगा। वहीं 15 मार्च को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। जबकि 3500 मीटर या उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फ़बारी होगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें