Nainital News

गैस सिलेंडर महंगा होते ही कुमाऊं में प्रशासन अलर्ट, कालाबाजारी पर नजर रखने के निर्देश

एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों के बीच कुमाऊं मंडल में प्रशासन अलर्ट हो गया है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि आम लोगों को गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध हो सके।

गैस सिलेंडर महंगा होते ही कुमाऊं में प्रशासन अलर्ट

दरअसल, इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर वैश्विक बाजार पर पड़ रहा है, जिसका सीधा प्रभाव एलपीजी गैस की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में करीब 60 से 115 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। कीमतों में बढ़ोतरी के बीच कई जगहों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।

कुमाऊं कमिश्नर ने दिए कालाबाजारी पर नजर रखने के निर्देश

शिकायतें को गंभीरता दे लेते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि गैस एजेंसियों और वितरण व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाए। यदि कहीं भी कालाबाजारी या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रशासन का कहना है कि LPG की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना प्राथमिकता है, ताकि बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें