Dehradun NewsHighlight

देहरादून में बड़ा हादसा: डिवाइडर के ऊपर चढ़ा तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

देहरादून से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। मोहब्बेवाला क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक का अचानक टायर फट गया। जिसके चलते ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।

डिवाइडर के ऊपर चढ़ा तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक

हादसा सोमवार दोपहर का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार देहरादून की ओर आ रहा तेज रफ्तार ट्रक का अचानक अचानक टायर फट गया। जिस वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। अब हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है।

हादसे का CCTV आया सामने

वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि बेकाबू तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हादसा ट्रक का टायर फटने के कारण हुआ, जिसके बाद वाहन चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख पाया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें