Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड में शादी कर रहे क्रिकेटर Kuldeep Yadav, जानें कब और कहां लेंगे सात फेरे

Kuldeep Yadav Wedding In Mussoorie: टी-20 विश्वकप विजेता भारतीय क्रिकेट की टीम का कुलदीप यादव भी हिस्सा थे। अब वर्ल्ड कप के बाद कुलदीप यादव शादी के बंधन में बंधने वाले है। बॉलर 14 मार्च को अपनी मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। बता दें कि क्रिकेटर मसूरी(Mussoorie) में शादी करने जा रहे हैं। तो वहीं 17 मार्च को लखनऊ के सेंट्रम होटल में वो भव्य रिसेप्शन पार्टी देंगे।

उत्तराखंड में शादी करेंगे क्रिकेटर कुलदीप यादव Kuldeep Yadav Wedding In Mussoorie

भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बॉलर कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी के एक रिजॉर्ट में वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे और अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों ने बीते साल जून में सगाई कर ली थी। सगाई के बाद पिछले साल ही नवंबर में शादी करने का प्लान था। हालांकि क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल की वजह से कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया गया। परिवार भी अब शादी की तैयारियां को अंतिम रूप देने में लगा है।

कब है रिसेप्शन पार्टी?

शादी के बाद 17 मार्च को रिसेप्शन पार्टी है। जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी, फिल्म जगत के कई सितारे और राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी।

सीएम योगी भी होंगे शामिल!

कुलदीप यादव के पिता राम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी शादी का निमंत्रण भेजा है। हालांकि सीएम योगी लखनऊ में होने वाले रिसेप्शन में शिरकत कर सकते है। खबरों की माने तो 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी के फक्शन होंगे। तो वहीं होंगी मसूरी के एक रिजॉर्ट में ही 14 मार्च को विवाह होगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें