चारों तरफ लाशें! जानें Iran-Israel War में अब तक कितनी मौतें?, अमेरिका को भी भारी नुकसान

Iran-Israel War death toll: कुछ दिनों में ही मीडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध ने कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। बीते 10 दिनों से युद्ध जारी है। इजरायल- ईरान की इस जंग में चारों तरफ लाशें बिछ गई है। इन हमलों में कई हजार लोग मारे जा चुके हैं। तो वहीं कई घायल भी हुए हैं। इसका असर सबसे ज्यादा ईरान और लेबनान में देखा गया है। आसपास के देशों में भी कई लोगों के मारे जाने की खबर हैं।
इजरायल- ईरान जंग में चारों तरफ लाशें! iran israel war death toll
ईरान में अब तक इस युद्ध का सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। यहां पर अब तक 1332 लोगों की मौत हो गई है। तो वहीं घायलों की संख्या सैकड़ों पहुंच चुकी है। लगातार हो रहे हमलों और सैन्य कार्रवाई में यहां पर हालात काफी गंभीर बने हुए हैं।
अमेरिका और इजरायल भी हताहत
अमेरिका की बात करें तो इस युद्ध में उनके 8 सौनिकों की मौत हुई है। 18 लोग घायल हैं। वहीं इजरायल में 13 लोगों की मौत हुई है। यहां 2000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस युद्ध में अमेरिका और ईरान दोनों देशों को भारी नुकसान हुआ है।
लेकिन ईरान के हमलों से शुरुआत में अमेरिकी रक्षा व्यवस्था को काफी बड़ा झटका लगा था। युद्ध के शुरुआती चार दिन में ईरान ने अमेरिका के करीब 2 अरब डॉलर यानी की 16 हजार करोड़ के रडार और रक्षा प्रणालियों को डिस्ट्रॉय किया था।
लेबनान में तबाही
लेबनान में 394 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं 1000 से ज्यादा लोग घायल हैं।
खाड़ी देशों में भी मारे गए लोग
युद्ध में खाड़ी देशों के भी हालत काफी खराब है।
- कुवैत – 6 मौत, दर्जनों घायल
- बहरीन – 1 मौत, 40 घायल
- कतर – 16 घायल
- संयुक्त अरब अमीरात – 4 मौत, 112 घायल
- ओमान – 1 मौत, 5 घायल
- सऊदी अरब – 2 मौत, 12 घायल
- इराक में 6 लोगों की मौत, दर्जनों लोग घायल
- जॉर्डन में 14 लोग घायल
हालांकि अच्छी बात ये है कि सऊदी अरब में हमले में किसी भी भारतीय की मौत नहीं हुई है। एक्स पर दूतावास ने जारी बयान में कहा, “कल शाम अल-खार्ज में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किसी भारतीय की मौत नहीं हुई, यह राहत की बात है. इस मामले में दूतावास संबंधित सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है।”