Uttarakhand Weather News

उत्तराखंड के लिए अगले 24 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

9 मार्च को कैसा रहेगा मौसम (Uttarakhand weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 9 मार्च को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। साथ ही 3800 मीटर और इससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी होगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 11 मार्च तक प्रदेश में मौसम खराब ही रहेगा।

11 मार्च तक बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो 10 मार्च को भी बारिश और बर्फबारी का यही पैटर्न रहेगा। इस दिन उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। बर्फबारी 3800 मीटर और उससे ऊंचाई वाले इलाकों में होगी। वहीं 11 मार्च को भी 10 मार्च जैसा ही मौसम रहने वाला है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें