Uttarakhand

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज: CM ने दी शुभकामनाएं, बोले विकास में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मातृशक्ति को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति सदैव से परिश्रम, त्याग और समर्पण का प्रतीक रही हैं। राज्य के विकास और सामाजिक संरचना को मजबूत बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

महिलाओं के सम्मान के लिए प्रयासरत है सरकार

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। सीएम ने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन और इसके बाद प्रदेश के विकास में राज्य की महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

महिलाओं को किया जा रहा सशक्त: CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में 68 हजार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 5 लाख महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ लखपति दीदी योजना संचालित की जा रही हैं। अब तक 2 लाख से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत और सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जा रहा है।

UCC को CM ने बताया महिलाओं के सम्मान से जुड़ा कानून

सीएम ने कहा कि हमने समान नागरिक संहिता लागू कर राज्य की जनता से किया वादा पूरा किया है। यह महिलाओं के सम्मान से जुड़ा कानून भी है। कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं की आर्थिकी को मजबूती प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर सीएम ने प्रदेश की सभी महिलाओं के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि मातृशक्ति के सहयोग और सहभागिता से उत्तराखंड विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें