Big NewsChar Dham Yatra

आज से Chardham Yatra का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, इस दिन से ऑफलाइन पंजीकरण

Chardham Yatra 2026 registration: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए है। पर्यटन विभाग ने इसको लेकर पुरी तैयारिया कर ली है। आज शुक्रवार सुबह सात बजे से ही रजिस्ट्रेशन वेबसाइट (Chardham Yatra Registration ) और मोबाइल एप के जरिए किया जा सकता है। तो वहीं ऑफलाइिन पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू किए जाएंगे।

Char Dham Yatra 2026 Gangotri Yamunotri Doors Open Date

आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू Chardham Yatra Online registration begins

19 अप्रैल से चारधाम की यात्रा शुरू हो रही है। ऐसे में अगर श्रद्धालुओं को चारधाम की यात्रा करनी है तो उसके लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हैं। आज शुक्रवार छह मार्च से ऑनलाइन सजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है।

कैसे करें Chardham Yatra Online registration

यात्री मोबाइल एप या फिर वेबसाइट से अपना पंजीकरण करवा सकते है। पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। इसके अलावा मोबाइल एप tourist care uttarakhand पर भी पंजीकरण कर सकते हैं।

17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू Chardham Yatra Registration

आधार कार्ड से भारतीय श्रद्धालु का पंजीकरण होगा। तो वहीं विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी की सुविधा उपलब्ध है। ऑफलाइन पंजीकरण की बात करें तो ये यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले शुरू होगी। 17 अप्रैल को ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए जाएंगे। पंजीकरण काउंटर ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश, ऋषिकुल मैदान हरिद्वार, विकासनगर में खुलेंगे। इसके साथ ही सुविधा के लिए 24 घंटे ट्रोल फ्री नंबर 0135-1364 पर सेवा उपलब्ध रहेगी।

कपाट खुलने की तिथि

  • यमुनोत्री 19 अप्रैल 2026
  • गंगोत्री 19 अप्रैल 2026
  • केदरानाथ धाम 22 अप्रैल 2026
  • बदरीनाथ धाम 23 अप्रैल 2026

यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट 19 अप्रैल 2026 को खोले जाएंगे। तो वहीं 22 अप्रैल को केदारनाथ के कपाट खुल रहे है। इसके साथ ही 23 अप्रैल से बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें