SportsHighlight

IND vs ENG: फाइनल में टीम इंडिया!, jacob bethell का शतक गया बेकार, 7 रनों से हराया

India Beat England In Semi-Final: गुरुवार यानी पांच मार्च को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। दोनों के बीच ये मुकाबला मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांच से भरे मुकाबले में भारतीय टीम ने सात रनों से जीत हासिल की। बता दें कि कल का मैच कांटे की टक्कर वाला था। इस जीत के बाद इंडिया फाइनल में पहुंच गई है। चलिए जानते है इस रोमांचक मुकाबले में क्या-क्या हुआ?

IND vs ENG: फाइनल में टीम इंडिया! jacob bethell का शतक गया बेकार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रनों का लक्ष्य रखा। इंग्लिश की टीम ने इस लक्ष्य का पीछा किया लेकिन वो नाकामयाब रही। इंग्लैड के 22 साल के जेकब बेथेल ने टीम को जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कुल 48 गेंदों में उन्होंने 105 रनों की पारी खेली।

कांटे की टक्कर में इंग्लैंड को 7 रनों से हराया

जिसमें आठ चौके और सात खूबसूरत छक्के शामिल है। एक बार तो ऐसा लग रहा था कि मानों वो टीम को जीत दिला ही देंगे। हालांकि वो नाकामयाब रहे। उनके अलावा विल जैक्स ने 20 गेंदों में 35, बटलर ने 17 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड 20 ओवरों में 246/7 रनों तक ही पहुंच पाई। नतीजा ये रहा कि भारत ने सात रनों से जीत हासिल की।

हार्दिक पंड्या ने लिए सर्वाधिक दो विकेट

भारत की तरफ से हार्दिक पंड्या ने 38 रनों पर सर्वाधिक दो विकेट लिए। उनके अलावा अर्शदीप, बुमराह, वरुण और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट चटकाए।

253 रन बनाने में कामयाब हुई थी टीम इंडिया

भारतीय टीम की बल्लेबाजी की बात करें तो संजू सैमसन सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने 42 गेंदों सर्वाधिक 89 रनों की पारी खेली। किशन और शिवम दुबे का भी विस्फोट अंदाज दिखा। दुबे ने 25 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली। तो वहीं ईशान किशन ने 18 गेंदों में 39 रन बनाए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें