Uttarakhand Weather NewsBig News

उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने जारी की बड़ी भविष्यवाणी, जान लें 2 मार्च का weather update

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में पल-पल मौसम बदलता रहता है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 1 मार्च को राज्य में पश्चिमी विक्षोभ की विदाई हो चुकी है। जिसके बाद पूरे उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में 2 मार्च को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की माने तो आज यानी 2 मार्च को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य के सभी 13 जिलों में कहीं भी बारिश-बर्फबारी नहीं होगी। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी होगी। लोगों को अधिक गर्मी का एहसास होगा। लेकिन, 3 मार्च को एक बार फिर प्रदेशभर में मौसम बिगड़ने के आसार है। बार-बार बदलते मौसम के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

बदलते मौसम के कारण बिगड़ सकती है तबियत

विशेषज्ञों की माने तो मार्च में बदलते मौसम के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव (सुबह-शाम ठंड और दिन में गर्मी) होता है। जिससे शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है। इस दौरान वायरल बुखार सर्दी-खांसी, फ्लू और पाचन संबंधी समस्याएं आम हैं। संक्रमण से बचने के लिए खान-पान का ध्यान रखें और सीधे ठंडी हवा या पंखे के संपर्क में आने से बचें। साथ ही इस मौसम में मसालेदारऔर बाहर के जंक फूड से बचें क्योंकि ये एसिडिटी, अपच और पेट के संक्रमण का कारण बन सकते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें