International NewsHighlight

US-Israel strikes: मारे गए ईरान के Supreme Leader Ali Khamenei, कब और कैसे हुई हत्या?

Iran Supreme Leader Ali Khamenei Killed: मीडल इस्ट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। इजरायल और अमेरिका के हमले ईरान को बड़ा नुकसान हुआ है। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। सरकारी मीडिया ने इस बात की पुष्टि की है। रविवार सुबह ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB ने इस बात को कंफर्म किया कि ईरान के सुप्रीम लीडर शहीद हो गए हैं।

Ali Khamenei

US-Israel strikes: ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी एक पोस्ट शेयर किया जिसमें खामेनेई के मारे जाने की जानकारी दी गई। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक खामेनेई, मर गए हैं।”

कब और कैसे हुई खामेनेई की मौत? Iran Supreme Leader Ali Khamenei Killed

सरकार ने अली खामेनेई के शहीद होने पर 40 दिन का सार्वजनिक शोक भी घोषित किया है। साथ ही देश में सात दिनों तक छुट्टी का भी ऐलान किया है। बताते चलें कि खामेनेई को तेहरान में उनके कंपाउंड में मारा गया है। इसमें कहा गया कि हत्या शनिवार सुबह उनके ऑफिस में तब की गई जब वो अपनी ड्यूटी कर रहे थे। सैटेलाइट तस्वीरों में भी कंपाउंड से काला धुआं उठता हुआ देखा गया।

खामेनेई की मौत पर न्यूज एंकर लगा रोने

सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर देते समय ईरानी टेलीविजन पर एक एंकर ये पढ़ते ही रोने लगा। अल जजीरा टीवी की माने तो सुप्रीम लीडर की हत्या के बाद राजधानी तेहरा में लोग सड़कों पर निकल रहे हैं। इसी बीच वहां बड़े धमाके की आवाज सुनाई दी गई।

कौन थे अली खामेनेई?

साल 1989 में अपने पूर्ववर्ती अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी की मौत के बाद अली खामेनेई ने देश के सुप्रीम लीडर के तौर पर कमान संभाली थी। आपको बता दें कि रूहोल्लाह खुमैनी ने ही ईरान की क्रांति का नेतृत्व किया।

लेकिन अली खामेनेई वो शख्स थे जिन्होंने ईरान के मिलिट्री और पैरामिलिट्री सिस्टम को तैयार किया। उन्होंने ईरान पर हुए हमलों का डट कर मुकाबला किया। बता दें कि सुप्रीम लीडर से पहले उन्होंने 1980 के दशक में इराक के साथ हुए खूनी युद्ध के दौरान राष्ट्रपति के तौर पर भी देश का नेतृत्व किया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें