UttarakhandHighlight

धामी ने ज्योति अधिकारी को किया माफ, कहा छोटी बहन की तरह हैं आप

उत्तराखंड की व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने ज्योति अधिकारी को ये भी आश्वासन दिया कि जल्द ही उन पर लगे मुकदमों को वापस लिया जाएगा।

ज्योति अधिकारी ने की सीएम धामी से मुलाकात

विवादों में गिरी व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने हाल में ही मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान व्लॉगर ने सीएम से माफ़ी मांग कर अपने ऊपर लगे मुकदमों को वापस लेने की मांग की। जानकारी के अनुसार व्लॉगर ने सीएम से कहा मैंने कोई आपके लिए वीडियो नहीं बनाई थी। लोगों ने मेरी वीडियो को अपने चैनल में चलाया। मैंने जो भी कहा नादानी में कहा है। उसके लिए मुझे क्षमा करें।

मेरी छोटी बहन की तरह हैं आप: CM

सीएम धामी ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ज्योति अधिकारी को छोटी बहन सा दुलार देकर मुक़दमे वापस लेने का आश्वासन दिया। सीएम ने ज्योति अधिकारी से कहा कि ‘ जहां मेरी जरूरत पड़ेगी मैं बड़े भाई के रूप में साथ रहूंगा। आप पर लगे मुकदमें जल्द ही वापस लिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धामी ने ज्योति अधिकारी से कहा कि ‘तुम बहुत ऊर्जावान हो, सही मुद्दों को सही तरीके से सामने रखो। पहाड़ की बहन-बेटियों के लिए, पहाड़ के लिए अच्छी आवाज उठाती हो पर उन्हें सामने रखने का तरीका शालीन होना चाहिए।

कुमाऊंनी महिलाओं पर की थी अभद्र टिप्पणी

बता दें व्लॉगर ज्योति अधिकारी बीते कुछ दिनों पहले अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए देहरादून में आयोजित रैली में शामिल हुई थी। जिसमें उन्होंने दरांती लहराते हुए कहा था कि अब “ये दरांती न्याय करेगी।” इसके साथ ही उन पर आरोप लगे थे कि उन्होंने कुमाऊंनी महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी कर उत्तराखंड के देवी देवताओं का भी अपमान किया था।

ये भी पढ़ें: व्लॉगर ज्योति अधिकारी को मिली जमानत, अंकिता केस में देहरादून में हो रहे प्रदर्शन में लहराई थी दरांती

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें