अवनीश प्रेमी को चुना नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट का अध्यक्ष, गिनाई अपनी प्राथमिकता

देशभर के विभिन्न इलाकों से आए श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट के ट्रस्टियों की आम सभा की बैठक गुरुवार को चेन्नई से आए उद्योगपति घेवर चंद टांडी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें नामदेव समाज के उत्थान के लिए विचार विमर्श किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के चुनाव हुए।
अवनीश प्रेमी को चुना नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट का अध्यक्ष
चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी को सर्वसम्मति से ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी ने कहा कि समाज के निर्धन वर्ग की सहायता उनकी प्राथमिकता होगी। समाज के गरीब बच्चों को शिक्षा, ल़डकियों की शादी और उनको स्वावलंबी बनाने की दिशा में ट्रस्ट कार्य करेगा। उन्होंने कहा सभी इस दिशा में कार्य करेंगे।
धर्मशाला में कराया लिफ्ट और कमरों का निर्माण
ट्रस्ट के वरिष्ठ संरक्षक राजेंद्र वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि ट्रस्ट ने धर्मशाला में लिफ्ट और कमरों का निर्माण कराया है, ताकि समाज के लोगों को ज्यादा सुविधाएं मिल सके। गुजरात से आए जगदीश परिहार ने कहा कि हमें समाज को नामदेव कथा के माध्यम से जागरूक करना है।