बदले की आग!, Pakistan पर हमला, 55 सैनिक मारे गए, फाइटर जेट भी गिरे?

Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान में खून की होली चल रही है। एक बार फिर भारत के दोनों पड़ौसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। लग रहा है कि दोनों देशों के बीच आर-पार की लड़ाई छिड़ गई है। कभी पाकिस्तान हमला कर रहा है तो वहीं कभी अफगान बदले की आग में पाक की लंका लगा रहा है। अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के 55 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया।
अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर हमला Pakistan Afghanistan War
दरअसल 22 फरवरी को पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान में कथित TTP ठिकानों पर हमला बोला गया था। इसी हमले को लेकर अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से बदले की बात की थी। अब इसी हमले का पलटवार कर गुरुवार देर रात अफगान तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की है। सीमा पर गोलीबारी और हमले किए जा रहे हैं। तो वहीं पाकिस्तान की तरफ से भी अब हवाई हमले किए जा रहे हैं।
पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने का दावा
अफगानिस्तान की टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों की मान तो पाकिस्तान एयर फोर्स के लड़ाकू विमानों ने नंगरहार प्रांत में हवाई हमले किए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि अफगान हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमान घुसे थे। जिसे अफगान के सुरक्षाबलों ने मार गिराया।
हालांकि आपको बता दें कि इस दावे की फिलहाल ऑफिशियली पुष्टि नहीं हुई है। अफगान की माने तो पाक द्वारा काबुल, कंधार और पक्तिया जैसे इलाकों में बमबारी की गई। हालांकि इन हमलों में ज्यादा बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
55 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतारा
पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक करने के बाद अफगानिस्तान ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। अफगानिस्तान ने दावा किया कि उसने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। जिससे पाक अब आगबबूला हो गया है। जिसके बाद पाकिस्तान की तरफ से भी आधी रात को बमबारी की गई।
पाकिस्तान क्या कह रहा है?
तो वहीं पाकिस्तान की माने तो पहले अफगान तालिबान की तरफ से ‘बिना उकसावे की गोलीबारी’ का सामना करना पड़ा। जिसके जवाब में उसकी तरफ से कार्रवाई की गई।
तो वहीं पाकिस्तान दावा कर रहा है कि रातभर एयरस्ट्राइक कर उसने अफगानिस्तान में 130 से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया। तो वहीं 200 से अधिक घायल हुए है। फिलहाल, दोनों देशों के बीच तनाव सातवें आसमान पर है। साथ ही अफगान के सैन्य ठिकानों को भी नष्ट किया गया।