Udham Singh Nagar News

रुद्रपुर गैंगरेप कांड में बड़ा खुलासा!, देवर ही निकला मास्टरमाइंड – Rudrapur Gang Rape Case Update

Rudrapur Gang Rape Case Update: उधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar News) के रुद्रपुर में हुए रुद्रपुर गैंगरेप कांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज घटना में चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल इस घिनौनी वारदात में पीड़िता का देवर ही मास्टरमाइंड निकला। इस केस में पुलिस ने अबतक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तो वहीं डर के मारे एक आरोपी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

रुद्रपुर गैंगरेप कांड में बड़ा खुलासा!, Rudrapur Gang Rape Case Update

दरअसल 22 फरवरी 2026 को रुद्रपुर में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। 24 फरवरी को पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज करवाई कई थी। जिसके तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने भी तत्काल इस मामले में जांच तेज कर दी थी।

देवर ने ही करवाया अपनी भाभी का गैंगरेप

एसएसपी अजय गणपति ने प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को पीड़िता अपने देवर के साथ सरस मेले से लौट रही थी। तभी मोदी मैदान के पास रात करीब 9 बजे देवर के परिचित तीन युवक वहां पहुंचे।

पीड़िता के अनुसार आरोपियों द्वारा उसे सुनसान स्थान पर ले जाया गया। जहां दो युवकों ने उसके साथ गैंग रेप किया। अब जांच में सामने आया कि ये पूरी साजिश पहले से ही रची गई थी। इस पूरे पड्यंत्र का मास्टरमाइंड देवर ही था। उसी ने अपने दोस्तों को बुला कर दुष्कर्म करवाया।

देवर के दोस्तों ने बारी-बारी पीड़िता के साथ किया दुष्कर्म

एसएसपी ने बताया इस घटना से पहले ही देवर करण राजा रस्तोगी, विशाल और अभय सक्सेना उर्फ चाइना से मिल चुका था। पीड़िता को तीनों जबरन बाइक पर बैठाकर ठंडी सड़क की तरफ ले गए। पहले अभय और उसके बाद राजा रस्तोगी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान करण और विशाल वहां मौजूद थे। दोनों ने इस वारदात का विरोध नहीं किया।

तीन आरोपी गिरफ्तार, एक ने खा लिया जहर

पुलिस ने तीन आरोपियों को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में पीड़िता का देवर करण, राजा रस्तोगी और विशाल शामिल है। चौथे आरोपी अभय सक्सेना उर्फ चाइना ने डर से जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें