Entertainment

Rashmika Mandanna और विजय की हो गई शादी, देखें मेहंदी- हल्दी संगीत की Inside Photos

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Photos: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आज फाइनली शादी कर ली है। दोनों ने उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई। अब दोनों की शादी से झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इनसाइड तस्वीरों को देखखर फैंस भी बड़े खुश हैं।

रश्मिका मंदाना और विजय की हो गई शादी Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Photos

तेलुगु रीति रिवाजों के साथ रश्मिका और विजय की शादी हुई। 26 फरवरी 2026 को सुबह 10:10 मिनट के मुहूर्त पर दोनों शादी के बंधन में बंध गए। तेलुगु रिवीजों के बाद शाम को कोडवा रिवाजों से भी दोनों की शादी हुई। बताया जा रहा है कि कपल वरमाला के दौरान काफी इमोशनल हो गया था।

Rashmika Mandanna

शादी के बाद गरीब लोगों को बंटी मिठाइयां

विजय और रश्मिका की शादी के बाद परिवार वालों ने बाहर खड़ी मीडिया को और गरीब लोगों को मिठाई बांटी। साथ ही मीडिया को कपल की तरफ से लंच भी करवाया गया।

Rashmika Mandanna

VIROSH की हल्दी सेरेमनी

बीते दिन रश्मिका और विजय की हल्दी हुई। हल्दी सेरेमनी की तस्वीर खुद रश्मिका और विजय ने फैंस के साथ साझा की। तो वहीं मेहंदी की फोटोज अभी फिलहाल सामने नहीं आई है। ये रश्म संगीत के साथ ही की गई थी। विजय और रश्मिका की एक एक दूसरे का हाथ थामे की भी फोटो सामने आई है। रश्मिका ने इसमें सिल्वर लहंगा पहना था।

VIROSH प्रीमियर लीग भी खेला

शादी के फंक्शंस #VIROSH प्रीमियर लीग के साथ शुरू हुए। इसकी झलकियां भी विजय और रश्मिका ने सोशल मीडिया पर शेयर की। लड़कीवाले और लड़केवालों की टीम ने इस दौरान क्रिकेट खेला।

Rashmika Mandanna

पीएम मोदी ने दी बधाई

Rashmika Mandanna

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विजय और रश्मिका को शादी की बधाई दी। उन्होंने एक नोट में दोनों को शादी की बधाई दी है। साथ ही उनके सुखद भविष्य की कामना की है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें