Udham Singh Nagar News

अचानक अरविंद पांडेय से मिलने पहुंचे महेंद्र भट्ट, सियासी गलियारों में अटकलें तेज

गदरपुर से इस वक्त बड़ी राजनीतिक हलचल सामने आई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अचानक गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के आवास पर पहुंचे। उनके इस दौरे के बाद से सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है।

2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर हुई बैठक

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी। जोरदार स्वागत के बाद अंदर बंद कमरे में लंबी बैठक चली, जिसने राजनीतिक संकेतों को और गहरा कर दिया। बैठक के दौरान महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने का संदेश दिया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।

मुलाकात के निकाले जा रहे हैं कई सियासी मायने

महेंद्र भट्ट का अचानक इस तरह विधायक के आवास पर आने के पीछे सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, गदरपुर विधायक अरविंद पांडे पिछले काफी समय से सरकार के कामकाज को लेकर असहज बताए जा रहे हैं। कानून व्यवस्था और स्थानीय मुद्दों पर वह कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से सवाल भी उठा चुके हैं, जिससे पार्टी के भीतर असहजता की चर्चा रही है।

ये भी पढ़ें: भू-माफिया वाले आरोपों पर बोले अरविंद पांडे, ‘आरोप सिद्ध हुए तो जनता के सामने नहीं आऊंगा’

सियासी गलियारों में अटकलें तेज

ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का सीधे विधायक के निवास पर पहुंचना कई तरह के राजनीतिक संकेत दे रहा है। सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज है कि यह मुलाकात केवल 2027 की रणनीति का हिस्सा थी या फिर लंबे समय से चली आ रही नाराजगी को दूर करने की कवायद। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा 2027 से पहले किसी भी तरह की अंदरूनी खटपट को खत्म कर एकजुट होकर मैदान में उतरना चाहती है। गदरपुर की यह मुलाकात आने वाले समय में पार्टी के भीतर क्या संदेश देती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें