स्टेज पर थी दुल्हन, सिरफिरे ने चढ़कर मारी गोली, देखते रह गए लोग, Video देख कांप जाएगी रूह

अगर आपने फिल्म बेवफा सनम देखी है तो उसने एक सीन है जिसमें कृष्ण कुमार दुल्हन को शादी में घुसकर गोली मार देते हैं। ठीक ऐसा ही फिल्मी सीन रियल लाइफ में हुआ है। बिहार के बक्सर जिले से सामने आए इस मामले ने हर किसी को दहला दिया। यहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई जब स्टेज पर ही दुल्हन को एक शख्स ने सामने से गोली मार दी। खुशियों से भरा ये माहौल मातम में बदल गया।
स्टेज पर थी दुल्हन, सिरफिरे ने चढ़कर मारी गोली
दरअसल दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर मौजूद है। दोनों के लिए जयमाला लाई जाती है। दूल्हे को दुल्हन वरमाला पहना रही थी। खुशी का माहौल था। मेहमान भी स्टेज पर खड़े हुए थे। तभी एक सिरफिरा शख्स आता है और स्टेज पर चढ़कर दुल्हन को गोली मार देता है। इससे पहले लोग कुछ समझ पाते दुल्हन नीचे स्टेज पर गिर जाती है। ये देखकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ जाते हैं। इसी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखखर आप भी हैरान रह जाएंगे।
दुल्हन का प्रेमी बताया जा रहा आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार बारात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से आई। वरमाला के समय पड़ौस में रहने वाला दीनबंधु शादी में आता है और दुल्हन आरती के पेट में गोली मार देता है। नाभि के पास दुल्हन को गोली लगती है और वो बेहोश हो जाती है। इससे पहले लोगों को कुछ समझ आता वो वहां से फरार हो जाता है। दावा किया जा रहा है कि दीनबंधु दुल्हन का प्रेमी है।
वीडियो देख कांप जाएगी रूह
कहा जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग के चलते ही इस वारदात को अंजाम दिया गया। वीडियो को @priyanka2bharti नाम के एक्स अकाउंट से पोस्ट किया गया है।