Haridwar NewsBig News

खानपुर MLA उमेश शर्मा की पत्नी सोनिया का बड़ा बयान, चैंपियन के लिए कही ये बड़ी बात

रूड़की की खानपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रही सियासी बयानबाज़ी अब खुली जुबानी जंग में तब्दील हो चुकी है। उमेश शर्मा की पत्नी सोनिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर प्रणव सिंह चैंपियन पर जमकर निशाना साधा है।

MLA उमेश शर्मा की पत्नी सोनिया ने चैंपियन पर किया तीखा हमला

वीडियो में सोनिया शर्मा बेहद आक्रामक और बेबाक अंदाज़ में नज़र आती हैं।सोनिया ने कहा कि खानपुर की जनता सब देख और समझ रही है। जो लोग केवल बयानबाज़ी और धमकियों की राजनीति करते हैं। उन्हें जनता समय आने पर जवाब देगी। सोनिया ने आरोप लगाया कि प्रणव चैंपियन लगातार व्यक्तिगत स्तर पर हमला कर राजनीति का स्तर गिरा रहे हैं।

राजनीति में भाषा और मर्यादा की होती है सीमा: सोनिया

सोनिया ने आगे कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं लेकिन भाषा और मर्यादा की भी एक सीमा होती है। जनता ऐसे नेताओं को स्वीकार नहीं करेगी जो केवल विवादों से सुर्खियां बटोरना चाहते हैं। सोनिया शर्मा ने खानपुर के विकास कार्यों का भी जिक्र करते हुए कहा कि उनके पति उमेश ज़मीन पर काम करने में विश्वास रखते हैं, न कि सोशल मीडिया की बयानबाज़ी में।

सोनिया ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि अगर हिम्मत है तो विकास के मुद्दों पर बात कीजिए, खोखले आरोपों से सच्चाई नहीं बदलती। इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। समर्थकों के बीच जहां सोनिया शर्मा के बयान की सराहना हो रही है।

विरोधी खेमे में नाराज़गी

वहीं विरोधी खेमे में नाराज़गी साफ देखी जा रही है। कुल मिलाकर खानपुर की राजनीति में यह वीडियो बयान आने वाले दिनों में सियासी तापमान और बढ़ा सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि प्रणव चैंपियन इस तीखे हमले पर क्या जवाब देते हैं और यह जुबानी जंग आगे किस मोड़ पर पहुंचती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें