Big NewsHaridwar News

बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़ा, हरिद्वार से गिरफ्तार हुए 7 नकलची, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार में बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल का बड़ा मामला सामने आया है। सलेमपुर दादूपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी की परीक्षा के दौरान पुलिस ने सात नकलचियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं।

हिंदी की परीक्षा देने आए 7 नकलची गिरफ्तार

मामला हरिद्वार का है, जहां परीक्षा केंद्र पर जांच के दौरान एडमिट कार्ड में लगी फोटो और परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान नहीं हुआ। शक होने पर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ कि असली परीक्षार्थियों की जगह मुन्ना भाई परीक्षा देने पहुंचे थे।

फर्जीवाड़े के पीछे संगठित नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी ब्रह्मपुरी स्थित सावित्री इंटर कॉलेज के छात्र हैं, जिनकी जगह अन्य लोग परीक्षा देने आए थे। इस पूरे फर्जीवाड़े के पीछे एक संगठित नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी कड़ियां जोड़ने में पुलिस जुटी हुई है।

संदेह के घेरे में प्रिंसिपल की भूमिका

सबसे गंभीर पहलू यह है कि पूरे मामले में सावित्री इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है। पुलिस ने जांच पड़ताल के लिए स्कूल के प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है। नकल के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी गहन जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें