Udham Singh Nagar NewsBig News

रुद्रपुर में नमाज पढ़ रहे युवक को बुरी तरह पीटा, अटरिया मंदिर मेला प्रबंधक की गुंडई-Video

रुद्रपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। वीडियो में खुले स्थान पर नमाज अदा कर रहे एक युवक के साथ मारपीट होते हुए दिखाई दे रही है। आरोप है कि अटरिया मंदिर मेले से जुड़े एक प्रबंधक ने मौके पर पहुंचकर युवक के साथ गाली गलौच और हाथापाई की।

खुले स्थान पर नमाज अदा कर रहे शख्स के साथ मारपीट

बताया जा रहा है कि यह मामला रुद्रपुर के अटरिया मंदिर मेले से जुड़ा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक खुले स्थान पर नमाज अदा कर रहा है। आरोप है कि इसी दौरान मेला प्रबंधन से जुड़े अरविंद शर्मा नाम का व्यक्ति मौके पर पहुंचा और युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक मंदिर प्रांगण के भीतर नहीं, बल्कि उससे दूर दूसरी जमीन पर नमाज पढ़ रहा था। बावजूद इसके वहां पहुंचकर कथित रूप से उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

आरोपी ने खुद मीडिया को भेजा वीडियो

सबसे हैरान करने वाली बात यह बताई जा रही है कि घटना का वीडियो स्वयं आरोपित पक्ष की ओर से मीडिया को भेजा गया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होते ही लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं और माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जाएगी। यदि मारपीट की पुष्टि होती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पंतनगर सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र बिष्ट ने मामले को लेकर बताया कि पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणियां करने से बचें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें