उत्तराखंड में महिला के साथ गैंगरेप, देवर के सामने उसके दोस्तों ने की दरिंदगी

उधमसिंह नगर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रुद्रपुर में महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
रुद्रपुर में महिला के साथ गैंगरेप
ऊधमसिंह नगर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रुद्रपुर के गांधी पार्क में आयोजित सरस मेले से घर लौट रही एक महिला को कथित तौर पर हथियार के बल पर अगवा कर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी है।
पीड़िता ने देवर के दोस्तों पर लगाया आरोप
मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने देवर के साथ मेले से घर लौट रही थी। इस दौरान देवर के दोस्तों ने महिला को अगवा उसके साथ दरिंदगी की। मामले को लेकर महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधम सिंह नगर जिले में हुई इस घटना के बाद एक बार फिर महिला सुऱक्षा को लेकर उठने लगे हैं।