Highlight

Rashmika Mandanna ने पक्की की शादी की खबरें, शाही अंदाज में इस दिन लेंगे सात फेरे

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda: इन दिनों साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बने हुए है। इसी बीच अब उन्होंने शादी की इन खबरों को कंफर्म भी कर दिया। इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर उन्होंने ऑफिशियली ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’ का ऐलान कर दिया है। खास बात ये है कि ये नाम उनके फैंस ने ही उनके नामों को जोड़कर रखा था। इस ग्रेंड वेडिंग के लिए दोनों उदयपुर पहुंच गए है।

रश्मिका मंदाना ने पक्की कर दी शादी की खबरें Rashmika Mandanna Wedding with Vijay Deverakonda

सोमवार सुबह दोनों विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां से वो शादी के लिए उदयपुर के लिए रवाना हुए। उदयपुर एयरपोर्ट से दोनों की वीडियो और तस्वीरें भी वायरल हुई। जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

एयरपोर्ट पर स्पॉट होंगे विजय और रश्मिका

दोनों बॉसी लुक में नजर आए। दोनों ने मीडिया से बातचीत तो नहीं की लेकिन उनके चेहरे पर वेडिंग ग्लों अभी से ही नजर आ रहा था। सोशल मीडिया पर दोनों की ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

उदयपुर में इस दिन होगी शादी Rashmika Mandanna Wedding Date

बताते चलें कि कपल उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले है। जिसके बाद हैदराबाद में कपल एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे। जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स शामिल होंगे। खबरों की माने तो शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे। दोनों की शादी के कार्यक्रम 24 से 26 फरवरी तक चलेंगे। 26 February (Rashmika Mandanna Wedding Date) को दोनों सात फेरे लेंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें