साउथ अफ्रीका से मिली शर्मनाक हार, अब सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा भारत!, समझें

T20 World Cup 2026 Team India SemiFinal: वर्ल्ड कप में अब तक सभी मैचों में जीतने वाली भारतीय टीम का गुरुर अब टूट चुका है। बीते दिन साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 के पहले ही मैच में भारत को करारी हार दी है। भारतीय टीम को 76 रनों से मात दी। ये इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी हार है। तो वहीं टी-20 फॉर्मेट में दूसरी सबसे बड़ी हार है।
इस शर्मनाक हार के बाद टीम के लिए सेमीफाइनल की राह बहुत मुश्किल हो गई है। सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पारी फिर गया है।समीकरण कुछ ऐसा बन रहा है कि अब अगर टीम अपने बचे दोनों मैच भी जीत गई तो भी शायद वो सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाएगी। जिससे मैन इन ब्लूज का वर्ल्ड कप अभियान खत्म हो जाएगा।
साउथ अफ्रीका से मिली शर्मनाक हार IND vs SA T20 World Cup 2026
दरअसल बीते दिन भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में सुपर-8 का पहला मुकाबला खेला गया। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बोर्ड पर लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम महज 111 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
अब सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा भारत!, चौंकाने वाले आंकड़े T20 World Cup 2026 Team India SemiFinal Scenario
76 रन के बड़े मार्जिन की हार के बाद अब सेमीफाइनल की राह भारत के लिए धुंधली हो गई है। सुपर-8 राउंड में भारत के दो मैच बाकी हैं। जहां 26 फरवरी को जिम्बाब्वे और 1 मार्च को वेस्टइंडीज से भारत की भिड़ंत होगी। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को ये दोनों मुकाबले जीतने होंगे। लेकिन दोनों मैच जीतने के बाद भी भारत का सेमीफाइनल टिकट पक्का नहीं है।
भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल सेनेरियो
दोनों मैच जीतने के साथ-साथ टीम इंडिया को ग्रुप-1 की दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर करना होगा। सबसे आसान रास्ता ये बन रहा है कि साउथ अफ्रीका और भारत दोनों अपने बचे मैच जीत जाए। इससे साउथ अफ्रीका छह और भारत के चार पॉइंट हो जाएंगे।
साउथ अफ्रीका को जीतने होंगे अपने सभी मैच
हालांकि अगर साउथ अफ्रीका अपना दोनों में से एक भी मुकाबला हारा तो उसके और भारत के सेम चार प्वाइंट हो जाएंगे। चार-चार अंक के साथ तीन टीमों के बीच टाई हो जाएगा। भारत पहले ही 76 रन के मार्जिन से हार गया है। ऐसे में उसका नेट रनरेट -3.8 के साथ बेहद खराब है।
भारत का नेट रनरेट बेहद खराब
नेट रनरेट सही करने के लिए भारत को अपने दोनों मैचों में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। साथ ही दूसरी टीमों के मैचों में भी नजर रखनी होगी। दुआ करनी होगी कि साउथ अफ्रीका अपना सभी मैच जीत जाए।