Hardik Pandya ने Ex-Wife और बेटे को गिफ्ट की लग्जरी कार, करोड़ों में कीमत

हार्दिक पांड्या(Hardik Pandya) ने अपनी एक्स-वाइफ नताशा स्टेनकोविक और बेटे अगस्त्य पांड्या को एक लग्जरी कार गिफ्ट की है। इस कार की कीमत करीब चार करोड़ रुपए है। इसी की ही फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताते चलें कि साल 2020 में हार्दिक और नताशा शादी के बंधन में बंधे थे। शादी से उनका एक बेटा अगस्त्य भी है। हालांकि साल 2024 में दोनों अलग हो गए थे। अभी हार्दिक माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं।
Hardik Pandya ने Ex-Wife और बेटे को गिफ्ट की लग्जरी कार, करोड़ों में कीमत
हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बिजी है। इसी बीच उनकी एक्स-वाइफ नताशा और उनके बेटे की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वो एक लग्जरी कार की डिलीवरी लेते हुए नजर आ रहे हैं।
बेटे को गिफ्ट की 4 करोड़ की कार
दरअसल कार की तस्वीरों और वीडियो के पीछे एक बैनर भी दिखाई दे रहा है। जिसमें लिखा है कि “पापा की तरफ से अगस्त्य को गिफ्ट।” हार्दिक ने अपने बेटे को 4 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर तोहफे में दी है।