Haridwar News

नहर पटरी पर मिली लाश का खुलासा, शराब पार्टी के बाद हुई थी हत्या

रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में नहर पटरी मार्ग पर हुए ब्लाइंड मर्डर केस का हरिद्वार पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने बताय कि हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर, लूटी गई 20 हजार की नकदी और खून से सनी जैकेट बरामद की गई है।

शराब पीने के बाद उतारा युवक को मौत के घाट

गौरतलब है कि 17 फरवरी को मंगलौर नहर पटरी मार्ग पर पुराने पीर के पास एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को शव के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले थे। बाद में शिनाख्त होने पर मृतक की पहचान मंगलौर निवासी प्रदीप के रूप में हुई।

पैसों के लालच में दिया वारदात को अंजाम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच को तेज किया और सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ संदिग्धों से गहन पूछताछ की। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी विनायक त्यागी निवासी ज्वालापुर की हत्या के कुछ घंटे पहली ही मृतक से मुलकात हुई थी। आरोपी को शराब की लत थी। पैसों के लालच में उसने पहले प्रदीप को शराब पिलाई।

2019 में मिस्टर उत्तराखंड रह चुका है आरोपी

पुलिस के अनुसार शराब पीने के दौरान आरोपी को मृतक के पास नकदी होने की जानकारी मिली। लालच में आरोपी ने पहले प्रदीप का गला दबाकर उसे गिराया और फिर पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह 20 हजार की नकदी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, खून से सनी जैकेट और लूटी गई रकम बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी साल 2019 में मिस्टर उत्तराखंड रह चुका है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें