Trending

शादी के दिन ही दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात, ससुर को भी की हाथापाई, जानें वायरल मामला

Viral News: बाराबंकी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे आप शादी करने से पहले सौ बार सोचेंगे। जिस जीवनसाथी के साथ आपना अपनी पूरी जिंदगी बिताने की सोच रहे है वो ही आपको बेइज्जत कर दें वो भी शादी वाले दिन ही। ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

यहां पर शादी की खुशियां हिंसक विवाद में बदल गया। यहां दूल्हे ने स्टेज पर ही दुल्हन को लात मार दी। बचाव करने आए ससुर की भी उसने पिटाई कर दी। जिसके बाद दोनों पक्ष के बीच लाठी-डंडे व कुर्सियां चलने लगीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने फिर हालात को किसी तरह संभाला।

barabanki

Viral News: स्टेज पर सेल्फी लेने पर दूल्हे ने खोया अपना आपा

दरअसल शत्रुघ्न ने अपनी बेटी निशा की शादी बहराइच के विशाल से तय की। शुक्रवार को बारात धूमधाम से पहुंची। द्वार पूजा के बाद जयमाला होनी थी। इसी बीच स्टेज पर दुल्हा-दुल्हन आए तो दुल्हन के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ स्टेज पर जुट गई।

शादी के दिन ही दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात

चश्मदीदों ने बताया कि बार-बार दूल्हा चेहरा पोंछ रहा था और भीड़ को हटाता रहा। कई बार उसने लोगों को सेल्फी लेने से रोका। लेकिन भीड़ नहीं मानी। इसी बीच दूल्हे ने अपना आपा खो दिया। उसने दुल्हन को स्टेज पर ही लात मार दी। इस हरकत के बाद माहौल काफी गरमा गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। अफरातफरी मच गई। कई कुर्सियां टूट गईं। इस दौरान दुल्हन के पिता को भी मारा गया।

दुल्हन ने पहले शादी से किया इंकार!

इस हरकत के बाद दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की की साइड वालों ने आरोप लगाया कि दूल्हा नशे में था। हालांकि देर रात तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। मामला शांत हुआ और बाकी की बची हुई रस्में हुई और बाद में दुल्हन को विदा भी कर दिया गया।

दोनों पक्षों के बीच हुई सुलह

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई है। किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पूरे घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें