Haridwar News

संस्कृत शिक्षा सचिव ने किया आदर्श संस्कृत नूरपुर पंजनहेड़ी का निरीक्षण, संस्कृत में किया संवाद

संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने हरिद्वार में आदर्श संस्कृत ग्राम नूरपुर पंजनहेड़ी ब्लॉक बहादराबाद का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव के लोगों से संवाद करते हुए कहा कि संस्कृत भाषा को अपने दैनिक दिनचर्या से जोड़ने की आवश्यकता है, जो संस्कृतमय वातावरण स्थापित करने में सहयोगी सिद्ध होगा।

संस्कृत शिक्षा सचिव ने किया आदर्श संस्कृत नूरपुर पंजनहेड़ी का निरीक्षण

संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने कहा कि जैसे बच्चे परिवारिक वातावरण में सुन-सुनकर भाषा को बोलना सीखते हैं। उसी प्रकार श्रवण संस्कार के माध्यम से संस्कृत भाषा को सीखने का प्रयास करना चाहिए। गांव के लोगों द्वारा आश्वासन दिया कि आदर्श संस्कृत ग्राम निर्माण के लिए वे हर प्रकार के सहयोग के लिए तैयार हैं।

गांव के लोगों से किता संस्कृत भाषा में संवाद

इस अवसर पर उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमाकांत पांडेय ने गांव के लोगों से संस्कृत भाषा में संवाद किया। साथ ही ग्रामीणों ने अपना परिचय, सुभाषित, गीत मंत्र, श्लोक आदि संस्कृत में सुनाया। संस्कृत संस्थान के सचिव प्रो. मनोज किशोर पंत ने कहा कि संस्कृत ग्राम में संस्कृत भाषा के साथ साथ ही संस्कारवान वातावरण स्थापित किया जाना अत्यन्त आवश्यक है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें