Dehradun NewsHighlight

देहरादून में बोलेरो और बाइक की जबरदस्त टक्कर, एक शिक्षिका की मौत, अन्य घायल

देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच बीती शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बुलेरो और बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में एक शिक्षिका की मौत हो गई। जबकि एक शिक्षक घायल बताया जा रहा है।

बोलेरो और बाइक की जबरदस्त टक्कर में शिक्षिका की मौत

घटना बीती शाम हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बोलेरो और बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में महिला शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक शिक्षक गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से शिक्षक को पास के ही अस्पताल पहुंचाया।

शिक्षक की हालत गंभीर

शिक्षक की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है दोनों शिक्षक राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रतीतपुर के है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानायाध्यपक सुशीला बिंजोला (59) निवासी विकासनगर स्कूल की छुट्टी के बाद अपने सहकर्मी शिक्षक प्रवीण वर्मा के साथ बाइक से विकासनगर अपने घर जा रही थी। इस बीच ये हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें: सुरंग में हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें