रुड़की में अचानक चलती कार बनी आग का गोला, वाहन जलकर राख, मचा हड़कंप – Haridwar News

Haridwar News: हरिद्वार के रुड़की (Roorkee) में अचानक से एक चलती कार में आग लग गई। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। तुरंत ही दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची फायर यूनिट की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में कार पूरी तरह से जल गई। हालांकि गनिमत ये रही कि कार चालक की जान बच गई। बमुश्किल कूदकर कार चालक ने अपनी जान बचाई।
रुड़की में चलती कार बनी आग का गोला Haridwar News
जानकारी के अनुसार कार चालक किसी शादी में शामिल होने के लिए रुड़की आया था। 19 फरवरी गुरुवार देर शाम संजय सिंह अपनी अल्टो कार से रुड़की में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे। हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक उनकी कार से धुंआ आना शुरू हो गया।
कार चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
वाहन से धुआं निकलता देख उन्होंने ततपरता दिखाई और सड़क किनारे कार को रोक कर नीचे उतर आए। उसी पल कार ने आग पकड़ ली। आग का गोला बनी कार के चलते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। कार के टायर, सीटें, वायरिंग, इंजन और वाहन में रखा सामान जलकर राख हो गया। लेकिन जानहानि नहीं हुई।