Entertainment

Sidharth Malhotra Father Death: सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन, इस बीमारी से गई जान

Sidharth Malhotra Father Death: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के पिता सुनील मल्होत्रा ​​अब इस दुनिया (Sunil Malhotra Death) में नहीं रहे। मंगलवार को ये खबर सामने आई। खबरों की माने तो अभिनेता के पिता का निधन 14 फरवरी को हुआ। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर निधन की पुष्टि की। दिल्ली में अभिनेता के पिता का अंतिम संस्कार हुआ। बता दें कि पिता के निधन से अभिनेता सदमें में है। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने अपने पिता के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

Sidharth Malhotra Father Death: सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन

बीमारी के कारण सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन हो गया है। सिद्धार्थ ने भी बताया कि उनके पिता को स्ट्रोक आया। वो पैरालाइज्ड थे। उन्हें एक बार एक्टर के साथ व्हीलचेयर पर भी देखा गया था। बीमारियों ने उन्हें काफी कमजोर बना दिया था। जिसके चलते ही उनका निधन हो गया।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पिता के लिखा भावुक पोस्ट

सिद्धार्थ ने पिता के साथ तस्वीरें साझा कर लंबा चौंड़ा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, “वो सच्चे, ईमानदार और कल्चर से जुड़े व्यक्ति थे। उन्होंने अपनी जिंदगी अपने मूल्यों पर जी, कभी समझौता नहीं किया। वो अनुशासित थे, लेकिन कठोर नहीं। ताकत थी, लेकिन घमंड नहीं। जिंदगी ने उनकी कई परीक्षाएं लीं, लेकिन वो हमेशा पॉजिटिव रहे। मर्चेंट नेवी के कैप्टन के रूप में समुद्रों का नेतृत्व करने से लेकर शांत और साहस के साथ बीमारी का सामना करने तक, उन्होंने कभी हार नहीं मानी, कभी अपनी गरिमा नहीं खोई।”

आपकी ईमानदारी मेरी विरासत है- सिद्धार्थ

उन्होंने आगे लिखा, “पापा, आपकी ईमानदारी मेरी विरासत है। आपकी शक्ति हर दिन मेरा मार्गदर्शन करती है। आपकी सकारात्मकता आज भी हमारे परिवार को एक साथ जोड़े रखती है। आप शांतिपूर्वक अपनी नींद में हमें छोड़कर चले गए, लेकिन आपके जाने से जो खालीपन आया है वह कभी नहीं भर पाएगा। मैं आज जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से ही हूं। और मैं आपका नाम, आपके मूल्य और आपकी रोशनी हमेशा आगे ले जाऊंगा। लव यू पापा।”

कौन थे सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता?

बताते चलें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा है मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले थे। उन्होंने बतौर कैप्टन नैवी में अपनी सेवाएं दी। बताते चलें कि सिद्धार्थ कुछ दिन फिलहाल दिल्ली में अपने परिवार के साथ ही रहेंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें