देहरादून की सड़कों पर निकला कांग्रेस का जनसैलाब, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा

बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न, भ्रस्टाचार और तमाम मुद्दों को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस का बड़े स्तर पर लोकभवन घेराव किया। लोक भवन कूच से पहले, आज सुबह नगर आयुक्त के कहने पर शहर में लगे कांग्रेस पार्टी के पोस्टर और बैनर हटा दिए गए, जिसका कांग्रेस ने विरोध किया।
देहरादून की सड़कों पर निकला कांग्रेस का जनसैलाब
देहरादून में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने राजभवन कूच किया। कूच से पहले कांग्रेस नेताओं ने परेड ग्राउंड में सभा की और धामी सरकार के खिलाफ हमला बोला। बता दें विपक्ष बढ़ते अपराध, महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, जंगली जानवरों के आतंक, अंकिता भंडारी केस जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा.
बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा
कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार लोकभवन घेराव से डरी हुई है। जिसके चलते BJP ने खुद ही ये बैनर और पोस्टर हटा दिए हैं। कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार की इस हरकत की निंदा की है।
ये भी पढ़ें: देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आज कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, पुलिस ने कसी कमर
पोस्टर बैनर हटाने पर सरकार को घेरा
प्रीतम सिंह ने आगे कहा कि राज्यपाल आवास कूच को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा देहरादून में प्रचार प्रसार सामग्री लगाई गई थी लेकिन सरकार के दबाव में आज सुबह नगर निगम के कर्मचारियों से इसे हटा दिया है, प्रीतम सिंह ने आज के इस कूच को सरकार के ताबूत में आखिरी कील भी बताया है।