UttarakhandHighlight

उत्तराखंड में इस बार वृद्ध महिलाओं को समर्पित होगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, सर्वे शुरू

उत्तराखंड में बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस वृद्ध महिलाओं को समर्पित किया जाएगा। कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

वृद्ध महिलाओं को समर्पित होगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: मंत्री

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस बार महिला दिवस हमारी दादियों और नानियों को समर्पित होगा, जिन्होंने अपने त्याग, परिश्रम और संस्कारों से समाज की नींव मजबूत की है। मंत्री ने कहा, “हमारी दादियां और नानियां हमारे परिवार और समाज की धरोहर हैं”। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्हें आमंत्रित कर सम्मानित करना हमारे लिए गौरव का विषय होगा। साथ ही, उनके कल्याण के लिए एक ठोस योजना को धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता है।

हर एक जनपद से वृद्ध महिला को किया जाएगा आमंत्रित

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के हर एक जनपद से वृद्ध महिलाओं को इस आयोजन में ससम्मान आमंत्रित किया जाए। इसके साथ ही दूरदराज के गांवों में सर्वे कर यह आकलन किया जाए कि वृद्ध महिलाओं को किस प्रकार की सहायता की आवश्यकता है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर एक कल्याणकारी योजना का प्रारूप तैयार किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद महिलाओं तक वास्तविक लाभ पहुंच सके।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें